Ads Area

गंगा नदी (Ganga River) भारत की सबसे लंबी नदी in Hindi

Ganga River 

क्या आप जानतें हैं गंगा नदी के बारे में नहीं जानते हैं तो आप हमारे ब्लॉग को सही चुना हैं।

     इस आर्टिकल में जानेंगे गंगा नदी के बारे में इसे पहले हम आपको बता दें कि भारत में करीब 50 से अधिक नदी है।
तो बात करते है गंगा नदी की- 

देवप्रयाग वह स्थान है जहां से गंगा नदी का जन्म होता है। 
गंगा भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी है। 

यह नदी दो देशों में बहती है भारत और बांग्लादेश। 
गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है। जिसकी लम्बाई 2525 किमी. हैं। 

यह भारत के 5 राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,  बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बहती है। 

गंगोत्री हिमनद (ग्लेशियर) गंगा नदी का उद्गम स्थल है। यह भारत के उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित है। जहां पर देवप्रयाग भागीरथी और अलकनंदा के संगम पर गंगा नदी का निर्माण करती हैं। 

देवप्रयाग से पहले अलकनंदा नदी मे पंचप्रयागो (सभी उत्तराखंड मे) मे अलग-अलग नदीयाॅ मिलती है
  • विष्णु प्रयाग मे - अलकनंदा + धौलीगंगा 
  • नंद प्रयाग मे - अलकनंदा + नंदाकिनी
  • कर्ण प्रयग मे - अलकनंदा + पिण्डर 
  • रुद्र प्रयाग मे - अलकनंदा + मंदाकिनी
  • देव प्रयग मे - अलकनंदा + भागीरथी

गंगा नदी की सहायक नदीयां- 

बाएं और से मिलने वाली गंगा की सहायक नदियां हैं जमुना, सोन नदी, महानंदा, 

जमुना नदी यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह नदी यमुनोत्री हिमनद से निकलती है और इलाहाबाद में प्रयाग (प्रयागराज) मे गंगा से मिल जाती है। 

बांए और से मिलने वाली गंगा की सहायक नदियां हैं- रामगंगा, गोमती, सरयू नदी, गंडक, कोसी

गंगा नदी के किनारे बसे प्रमुख नगर है- कानपुर, पटना, वाराणसी , बेगुसराय, बक्सर, हरिद्वार, इलाहाबाद, साहेबगंज, भागलपुर 

 गंगा नदी सबसे पहले हरिद्वार मे मैदानी क्षेत्रों में आती है।

पश्चिम बंगाल में गंगा नदी 2 भागों में बट जाती है-
एक भाग को हुगली नदी के नाम से जाना जाता है। हुगली नदी आगे बढ़कर बंगाल की खाड़ी में गिर जाती हैं। इसी नदी के के किनारे कलकत्ता शहर बसा हुआ हैं।

दुसरा भाग बंगलादेश मे प्रवेश कर जाता है और वहां इसे पद्मा के नाम से जाना जाता है। ये दोनों बड़ी नदीयों पद्मा (गंगा) एवं जमुना (ब्रहापुत्र) का बंग्लादेश मे मिल जती है औरमिलने के बाद इसे पद्मा नदी ही कहा जाता है।
बंगलादेश मे ही मेघना नदी पद्मा नदी में बंगलादेश के चन्दपुर जिला मे मिलती है और इसके आगे इस नदी को मेघना नदी के नाम से जाना जाता है। ये बंगाल की खाड़ी मे गिर जाती है यही पर ये विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा बनाती है जिसे सुन्दरवन डेल्टा कहा जाता हैं।

गंगा नदी को हिन्दुओं द्वारा इसे सबसे पवित्र नदी भी कहा जाता है क्योंकि वैज्ञानिक मानते है कि इस नदी के जल मे बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते है, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सुक्ष्मजिवों को जीवित नही रहने देती है।

भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  ने 1985 मे शुरू हुई प्रधानमंत्री राजीव गांधी की गंगा कार्य योजना के लक्ष्यों को पुरा करने के लिये 2008 मे इसे एक राष्ट्रीय नदी नामित किया गया ।

गंगा नदी पर बनाए गए (Bridge) पुल 7 है। 
1. महात्मा गांधी सेतु (5750 m) यह भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना पर स्थित हैं।

2. विद्यासागर सागर सेतु (जिसे दुसरा हुगली भी कहा जाता है) भारत के पश्चिम बंगाल मे हुगली नदी पर एक टोल ब्रिज है जो कोलकत्ता और हावड़ा शहरो को जोड़ता है।

3. हार्डिंग ब्रिज - पद्मा नदी के ऊपर एक स्टील रेलवे ट्रस ब्रिज है जो बांगलादेश में ईश्वरी पबना और भेरमाना और कुश्तियां में स्थित हैं। इसका नाम लाॅर्ड हार्डिंग के नाम पर रखा गया है,म्जो 1910 से 1916 तक भारत के वायसराय थे। यह पुल 1.8 किमी. लम्बा है।

4. श्री कृष्ण सेतु ( जिसे मुंगेर गंगा ब्रिज भी कहते है) भारत के बिहार राज्य के मुंगेर मे गंगा के पार एक रेल सड़क पुल है जिसका नाम पर रखा जाता है श्री कृष्ण सेतु मुंगेर गंगा ब्रिज बिहार मे गंगा  पर तीसरा रेल सड़क पुल है।

5. मालवीय ब्रीज जिसका उद्घाटन 1887 मे हुआ था। मुलरुप से इसे `द डफ़रिन ब्रिज कहा जाता है। वाराणसी  मे गंगा के ऊपर एक डबल डेकर ब्रिज है। यह निचले डेक पर रेल ट्रैक और ऊपरी डेक पर सड़क को वहन करता है। यह गंगा के प्रमुख पुलों मे से एक है। 

6. आरा-छपरा पुल या वीर कुंवर सिंह सेतु भी कहते है। दुनिया का सबसे लंबा बहु-स्पेन प्रत्यर्पण पुल है जिसकी लम्बाई 1920 मीटर है (यह पुल भारत मे गंगा नदी को पार करती है जो भोजपुर जिले के आरा को बिहर राज्य के सारण जिले मे छ्परा से जोड़ता है।

7. बख्तियारपुर - तासपुर ब्रिज (जो वर्तमान मे निर्माणाधीन है भारत के बिहार राज्य मे पटना के बख्तियारपुर और समस्तीपुर मे ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी तक फैला है।

FAQs Pages

Q. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

Ans. भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा की लंबाई लगभग 2525 किमी. है। इसके बाद गोदावरी नदी है दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी गोदावरी नदी है। यह 1464 किमी. लम्बी है।

Q. गंगा नदी की कुल लंबाई कितनी है?

Ans. गंगोत्री (उत्तरकाशी जिला, उत्तराखंड) गंगा नदी निकलकर बंगाल के खाड़ी तक जाती है, गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदियों में से एक है और इसे हिन्दुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। गंगा नदी हिमालय से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में खाली होने से पहले 2525 किमी. (1,569 मील) बहती है।

Q. सबसे पवित्र नदी कौन सी है?

Ans. गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है। हिमालय से निकलकर उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और बिहार से होती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

Q. गंगा नदी का पानी शुद्ध क्यों है?

Ans. वैज्ञानिक कारण यह है कि गंगा नदी के पानी में निश्चित रूप से बैक्टीरियाफेज होते है जो वायरस वैक्टीरिया को खाते हैं, बैक्टीरिया को बढ़ने नहीं देता है, वे गंगा के पानी में पाए जाते हैं। बैक्टीरियोफेज एक वायरस है जो एक जीवाणु को संक्रमित करता है और जीवाणु के भीतर प्रतिकृति बनाकर उसे नष्ट कर देता है।

Q. गंगा नदी कहां से निकलती है और कहाॅं खत्म होती है?

Ans. गंगा नदी एशिया की नदी है जो पश्चिमी हिमालय से निकलती है और भारत और बांग्लादेश से होकर बहती है। जब यह पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है तो यह पद्म और हुगली में विभाजित हो जाती है। पद्म नदी बंगलादेश से होते हुए अंत में बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।



हमनें इस Post में जाना कि मेक्सिको सिटी की पुरी जानकारी हिंदी में अगर आपको मेरे Article पसंद आए है तो में आपको इस तरह के विषय से संबंधित Article 
Comment कर सकते हैं...!!
धन्यवाद आपने हमारे Post को पढ़ने में समय निकाला...!!
Thank you so much
Welcome My
Rkstudy123.blogspot.com

Post a Comment

0 Comments

Ads Area