Ads Area

भुगोल की पुरी जानकारी, अर्थ, परिभाषा, विषय-वस्तु एवं प्रमुख शाखाएँ ( Geography )।

भूगोल (Geography)



आज हमलोग जानेंगे_ भुगोल की पुरी जानकारी, अर्थ, परिभाषा, विषय-वस्तु एवं प्रमुख शाखाएँ ( Geography ) क्या आप जानते हैं तो आइऐ जानते हैं -

 Table of contents
  1. भूगोल क्या है?
  2. भूगोल किसे कहते हैं?
  3. भूगोल का शाब्दिक अर्थ
  4. भूगोल का अध्धयन
  5. भूगोल का पिता वह जनक कौन है?
  6. सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया?
  7. आधुनिक भूगोल का जनक कौन है?
  8. भूगोल की परिभाषा
  9. भूगोल की शाखाएं
  10. भूगोल का उद्देश्य
  11. भूगोल की प्रकृति      
  12. भूगोल की प्रकृति

  भूगोल किसे कहते हैं?

  • भूगोल वह शास्त्र है जिसके द्वारा पृथ्वी की आन्तरिक और बाहरी अध्धयन कहते हैं।
  • भूगोल वह शास्त्र है जिसके द्वारा पृथ्वी के ऊपरी स्वरूप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे:- पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, वन, आदि।
  • पृथ्वी के बारे में अध्धयन करना ही भूगोल (Geography) कहलाता है।

 भूगोल क्या है?

  • पृथ्वी तथा उस पर रहने वाले जीवों और प्राकृतिक पर्यावरण के पारस्परिक संबंधों का अध्धयन करने वाला विज्ञान कहलाता हैं।

भूगोल का शाब्दिक अर्थ -

  • उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द Geo+Graphy से मिलकर बना है।
  • Geo का अर्थ - पृथ्वीGraphy का अर्थ है- लिखना या वर्णन करना
  • इस प्रकार ज्योग्राफी की शाब्दिक परिभाषा होती है - पृथ्वी और उसके ऊपर जो कुछ भी उसके बारे में लिखना या पृथ्वी का वर्णन करना।
  • ज्योग्राफी (Geography) के शाब्दिक अर्थ के आधार पर भूगोल की परिभाषा है - "भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी तथा मानव के अन्तर्सम्बन्धों का अध्धयन करता है।
  • अरस्तू ने सर्वप्रथम अपनी पुस्तक ' The Heavens'में बताया कि पृथ्वी गोल है।

भूगोल का अध्धयन

भूगोल 'पृथ्वी तल' या भूतल का विज्ञान है। इसमें स्थान व उसको विभिन्न लक्षणों, वितरणों व स्थानिक संबंधों का मानवीय संसार के रुप में अध्धयन किया जाता है।
              भूगोल अनेक शाखाओं में बांट गयी है फिर भी भूगोल के अध्ययन क्षेत्र को दो वर्गों में विभाजित किया गया है।

 Chapter 1 :- ब्रह्माण्ड  ( Univers )
(1) मंदाकिनी (Galaxy)  (2) तारा (Star) (3) तारामंडल  (Taramandal) (4) प्रकाश वर्ष (Light Year) (5) ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति |

(1) सुर्य (Sun) (2) सौरमंडल के पिंड  (3) ग्रह (Planet) (4) बौने ग्रह (5) लघु सौरमंडलीय पिंड (6) उपग्रह 

Chapter 3 :- पृथ्वी की गति (घुर्णन और परिक्रमण)
(1) घुर्णन गति (Rotation) (2) परिक्रमण गति (Revolution) (3) प्रकाश चक्र (Circle Of ILLumination) (4) अक्षांश और देशांतर (Anshaansh & Deshantar) (5) दिन और रात (Day & Night) (6) विषुव (7) सुर्यग्रहण - चन्द्रग्रहण  (8) कटिबंध  (Zone) (9) अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा 

Chapter 4 :- पृथ्वी की आंतरिक संरचना 
(1) भु-पर्पटी (Crust) (2) आवरण (Mantle) (3) क्रोड  (Core) (4) गुरुत्वाकर्षण (Gravity) (5) भुकंपीय तरंगें 

Chapter 5:- स्थलमंडल (Lithosphere)
(1) चट्टान (Rock) (2) ज्वालामुखी (Valcono) (3) भुकम्प (Earthquake) (4) पर्वत (Mountain) (5) पठार (Plateau) (6) मैदान (Plain) (7) वन (Forest) (8) महाद्वीप (Contunent) (9) द्वीप (Island)

Chapter 6 :- जलमंडल (Hydrosphere)
(1) महासागर (Ocean) (2) समुद्र (Sea) (3) खाड़ी (Bay) (4) गर्त (Trough) (5) महासागरीय जल धाराएं (6) ज्वार-भाटा (7) नहरें (Canals) (8) नदियां (Rivers) (9) झील (10) घाटियां (11) जलसंधियाॅ (12) चक्रवात (13) प्रतिचक्रवात (14) सुनामी (15) बाॅढ़ 

Chapter 7:- वायुमंडल (Atmosphere) 
(1) वायुमंडल की सरंचना (2) वायुमंडल में पायी जाने वाली प्रमुख गैस (3) वायुदाब  (4) सुर्यताप  (5) तापमान  

Chapter 8:- विश्व की प्रमुख जनजातियां 

Chapter 9:- विश्व के प्रमुख फसल उत्पादक देश

Chapter 10 :- विश्व के प्रमुख खनिज उत्पादक देश 

Chapter 11 :- नदियों के किनारे बसे विश्व के प्रमुख नगर 

Chapter 12 :- विश्व के प्रमुख भौगोलिक उपनाम

Chapter 13 :- विश्व की प्रमुख भौगोलिक खोजें 

Chapter 14 :- विश्व के प्रसिद्ध स्थान 

Chapter 15 :- विश्व के प्रमुख औद्योगिक नगर 

Chapter 16 :- विश्व के प्रमुख वनस्पति 

Chapter 17 :- विश्व के प्रमुख देशों की राजधानी एवं मुद्रा 

Chapter 18 :- विश्व में सबसे बड़ा छोटा एवं ऊंचा 

Chapter 19 :- विश्व में प्रथम
(1) पुरुष  (2) महिला 

Chapter 20 :- देशों से संबंधित जेनेरल नाॅलेज (G. K)

Chapter 21 :- विश्व का महत्वपूर्ण जेनेरल नाॅलेज (G.K)

2. भारत का भूगोल ( Indian Geography In Hindi )

भूगोल का पिता वह जनक कौन है?

  • भूगोल के पिता हिकेटियस को माना जाता है।
  • हिकेटियस की प्रसिद्ध पुस्तक 'जस पीरियड्स ' (Ges-Periods) अर्थात पृथ्वी का वर्णन है।
  • हिकेटियस ने भूगोल का क्रमबद्ध वर्णन किया है। इसलिए हिकेटियस को भूगोल का पिता (Father of Geography) भी कहा जाता है।
  • 'हिकेटियस' को भूगोल का जनक कहा जाता है।

सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया था 

  • भूगोल शब्द का सबसे पहला प्रयोगकर्त्ता 'इरैटोस्थनीज' है।
  • इनकी पुस्तक 'Geographya' (ज्योग्राफिया) है।
  • व्यवस्थित भूगोल का जनक इरैटोस्थनीज को माना जाता है।
  • भूगोल के लिए 'ज्योग्रैफिका' (Geographica) शब्द का सर्वप्रथम इरैटोस्थनीज ने किया था।

आधुनिक भूगोल के जनक कौन है?

  • आधुनिक भूगोल के जनक 'अलेकजेण्डर वाॅन हम्बोल्ट को माना जाता है।

भूगोल की परिभाषा

भूगोल पृथ्वी तल और मानव के पारस्परिक संबंधों का विज्ञान है।

भूगोल की शाखाएं

  1. भौतिक भूगोल
  2. मानव भूगोल

भौतिक भूगोल

  • भौतिक भूगोल के जनक कौन है?
  • भौतिक भूगोल का जनक पोलीडोनियस को माना जाता है।
  • भौतिक भूगोल की प्रमुख उपशाखाएं
  1. भू-आकृति विज्ञान
  2. जलवायु विज्ञान
  3. समुद्र विज्ञान
  4. खगोल विज्ञान
  5. मृदा विज्ञान
  6. वनस्पति विज्ञान
  7. पर्यावरण विज्ञान
  8. जल विज्ञान

मानव भूगोल

  • मानव भूगोल के जनक कौन है?
  • मानव का पिता व जनक फ्रेडरिक रेटजेल को कहा जाता है।
  • मानव भूगोल की प्रमुख उपशाखाएं
  1. जनसंख्या भूगोल 
  2. कृषि भूगोल 
  3. परिवहन भूगोल
  4. औद्योगिक भूगोल
  5. संसाधन भूगोल
  6. ऐतिहासिक भूगोल
  7. आर्थिक भूगोल
  8. सामाजिक भूगोल
  9. सांस्कृतिक भूगोल
  10. सैन्य भूगोल 

भूगोल का उद्देश्य

  • भूगोल का उद्देश्य मानव की उन्नति एवं विकास से जुड़ा हुआ है।
  • हार्टशोर्न नामक विद्वान ने कहा था कि 'पृथ्वी का मानवीय संसार के रुप में वैज्ञानिक रीति से वर्णन तथा विकास में योगदान करना ही भूगोल का उद्देश्य है।

भूगोल की प्रकृति

भूगोल की प्रकृति समय के साथ-साथ परिवर्तन हो रहा है।
  1. भूगोल विभिन्न तत्वों के अन्तर्सम्बन्धों का विज्ञान है।
  2.  भूगोल संश्लेषणात्मक विज्ञान है।
  3. भूगोल पृथ्वी तल का विज्ञान है।
  4. भूगोल प्रादेशिक समाकलन का अध्धयन हैं।
  5. भूगोल व्यावहारिक समस्या के निराकरण का विज्ञान है।  
इस पोस्ट में हमने जाना कि भूगोल की पुरी जानकारी, अर्थ, परिभाषा, भूगोल की विषय-क्षेत्र एवं प्रमुख शाखाएँ अगर आपको मेरे Blog में Article पसंद आये है तो Comment Section में आप इस तरह के विषय से संबंधित Article Comment कर सकते हैं...!!
धन्यवाद आपने हमारे Post को पढ़ने में समय निकाला...!!
Thank you so much
Welcome My
Rkstudy123.blogspot.com
Tags

Post a Comment

2 Comments

thanks for feedback

Ads Area