Ads Area

Motivational Story in Hindi:- समय की कीमत को समझें ।। " value of Time "

 Value of Time समय के कीमत को समझें 

Value of Time 

।। समय की कीमत को समझें ।।


#1. प्रत्येक इंसान के जीवन में समय का सर्वाधिक महत्व है। इंसान का जीवन वस्तुतः वह समय ही तो है, जो उसका शरीर रहने तक उसके द्वारा गुजारा जाता है। 

#2. आज इंसान की औसत आयु 65 वर्ष तक ही सीमित रह गई है। शतायु प्राप्त करने वाले व्यक्ति नाममात्र के ही रह गए हैं। अतः मानव के इस छोटे होते जा रहे जीवन में समय का सर्वाधिक महत्व है।

#3. समय कीमती धन है, समय कल्पवृक्ष है। पलक मारते ही यह कल्पवृक्ष लुप्त हो जाता है। इस कल्पवृक्ष को दोनों हाथों से पकड़कर रखो और उसके सारे अमूल्य फलों का आस्वादन करो।

#4. दैनिक जीवन में हम लोग बहुत-सा समय व्यर्थ ही नष्ट कर देते हैं। हम समय के साथ कैसा भी व्यवहार करें, वह हमारे साथ कोई शील-संकोच नहीं करता। जो गया, सो गया। वस्तुतः समय का सदुपयोग ही संतुलित जीवन की कुंजी है।

#5. प्रमाद से अपने को बचाकर रखना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कल वस्तुतः शैतान का दूत है। इस ढील देने की प्रवृत्ति के कारण 'कल' की असिधारा ने इतिहास में न जाने कितने प्रतिभावानों का गला काटा होगा। 

#6. इस भागते हुए समय को अपनी जागरूकता से कसकर पकड़े रखो, ताकि उसकी गति धीमी हो जाए। जितनी तेजी और जागरूकता से तुम काम करोगे, समय की गति तुम्हारे लिए उतनी ही धीमी हो जाएगी।

#7. जीवन में समय पालन का महत्व बहुत अधिक है। इसकी कभी उपेक्षा न करो। समय पालन नियमित और पूर्ण जीवन का एक आवश्यक अंग है और जीवन की संस्कारगत महानता का सूचक भी। समय को मूल्यवान मानने का अभ्यास डाल लेना चाहिए। यह अभ्यास जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी साबित होता है प्रत्येक काम समय पर करना मानसिक चेतना का परिचायक है।

#8. इस प्रकृति समय-पालन का सबसे बड़ा पाठ सीख सकते हैं। इस विशाल ब्रह्मांड का प्रत्येक ग्रह और नक्षत्र सदा एक निश्चित समय में अपनी खगोल यात्रा पूरी करता है। वैसे ही हमें भी अपने छोटे-से कार्यकाल में जीवन यात्रा पूरी करनी है। इस यात्रा में सैंकड़ों संघर्षों में पूरा उतरना है।

इसे भी पढ़ें   -

निष्कर्ष   -

अतः जीवन में कभी भी यह विचार न लाएं कि आपके पास यथेष्ट समय है। इसके लिए यह भी आवश्यक है कि आप समय प्रबंधन की कला को अपने जीवन में उतारें।


Post a Comment

0 Comments

Ads Area