![]() |
Ram Raghoba Rane |
इस Article में जानेंगे प्रसिद्ध परमवीर चक्र विजेता राम राघोबा राणे की जीवनी। तो आइए जानते हैं:-
- राम राघोबा राणे का जन्म 26 जून, 1918 को कर्नाटक के धारवाड़ जिले के हवेली गांव में हुआ था।
- इनकी प्रारंभिक शिक्षा पिता के स्थानांतरण के कारण कई स्थानों पर हुई।
- इनके पिता चंदिया गांव से पुलिस कांस्टेबल थे।
- 1930 में राणे असहयोग आंदोलन से प्रभावित हुए और उसमें अपना सहयोग देने की सोचने लगे।
- यह देखकर इनके पिता चंदिया में अपने पैतृक गांव वापस आ गए।
- 1940 में दूसरा विश्व युद्ध चरम पर था।
- राणे बचपन से ही साहसिक जीवन चाहते थे।
- इन्होंने भारतीय सेना में जाने का मन बनाया।
- 10 जुलाई, 1940 को वह बाॅम्बे इंजीनियरिंग में आ गए।
- वहां इनके उत्साह और दक्षता के कारण इन्हें अनेक ऐसे अवसर प्राप्त हुए, जिसमें इन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया।
- यह अपने बैच के ' सर्वोत्तम रिक्रूट ' चुने गए।
- वहां पर इन्हें पदोन्नत करके नायक बना दिया गया और इन्हें कमांडेट की छड़ी प्रदान की।
- ट्रेनिंग के बाद राणे 26 इंफ्रेंटी डिवीजन की 28 फील्ड कंपनी में आ गए।
- यह कंपनी बर्मा में जापानियों से लड़ रही थी।
- राणे और उसके साथी इस काम में कामयाब हो गए।
- इन्होंने नेवी के जहाज से आगे जाने का निर्णय लिया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह योजना सफल नहीं हो पाई और इन्हें नदी खुद पार करनी पड़ी।
- यह एक बेहद जोखिम भरा काम था, क्योंकि उस नदी पर जापान की जबरदस्त गश्त और चौकसी लगी हुई थी।
- इसके बावजूद राणे और उनके साथी, जापानी दुश्मनों की नजरों से बचते हुए उनको मात देकर इस पार आ गए।
- इस सूझबूझ एवं हिम्मत भरे काम के लिए उन्हें तुरंत हवलदार बना दिया गया।
- इसके बाद राणे लगातार सेना में अपनी बहादुरी, चतुराई और नेतृत्व क्षमता से अधिकारियों को प्रभावित करते रहे।
- फलस्वरूप इन्हें सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशंड आॅफिसर बनाकर जम्मू कश्मीर के मोर्चे पर भेज दिया गया।
- दुश्मन पर दबाव बनाने के लिए बालवाली रिज, चिंगास तथा राजौरी पर कब्जा जमाने के लिए नौशेरा - राजौरी मार्ग का साफ होना बहुत जरूरी था।
- उन सुरंगों को नाकाम करके वहां से अवरोध हटाने जरूरी थे।
- 8 अप्रैल, 1948 बाॅम्बे इंजीनियरिंग के सेकंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे को यह काम सौंपा गया और शाम तक रिज को फतह कर लिया गया।
- दुश्मन की भारी गोलाबारी और बम वर्षा शुरू हो गई।
- प्रारंभ में राम राघोबा के दो जवान मारे गए और पांच घायल हो गए।
- घायलों में राने स्वयं भी शामिल थे। लेकिन इसके बावजूद वे अपने टैंक के पास से नहीं हटे और दुश्मन की मशीनगन तथा मोर्टार का सामना करते रहे।
- अनेक मुश्किलों का सामना कर उन्होंने दुश्मनों को पस्त कर दिया।
- सेकंड लेफ्टिनेंट राणे ने जिस बहादुरी और हिम्मत के साथ कुशल नेतृत्व कर भारत को विजय दिलाई, इसके लिए उन्हें ' परमवीर चक्र ' प्रदान किया गया।
- यह सम्मान राणे ने स्वयं प्राप्त किया।
- राणे ने लगन, हिम्मत और मेहनत से यह साबित कर दिया कि व्यक्ति अपने हौसलों से न केवल शत्रुओं को नाकों चने चबवा सकता है, बल्कि ऊंचाइयों को भी छू सकता है।
- उनका व्यक्तित्व प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरित और दिशा दिखाने वाला है।
thanks for feedback