Ads Area

Biography of Google Boy Koutilya Pandit ।। गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित की जिवनी।


Google Boy Koutilya Pandit 

हमारे इस Article से आप जानेंगे गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित की जीवनी तो आइए जानते हैं:-

  • वेबसाइट गूगल पर आपको हर तरह की जानकारी बस एक क्लिक करते ही मिल जाती है। वहां पर हर विषय से संबंधित नई-नई ज्ञानवर्धक बातें आप जान सकते हैं।
  • गूगल ब्वॉय के बारे में भी अपने सुना है। जरुर सुना होगा।
  • गूगल ब्वॉय नाम है कौटिल्य पंडित का, जिनका जन्म 24 दिसंबर, 2007 को हरियाणा प्रांत के करनाल जिले के कोहंड़ गांव में हुआ था।
  • कौटिल्य एक असाधारण एवं प्रतिभाशाली छात्र है।
  • जहां बच्चे पांच वर्ष की आयु में पुस्तकों के शब्दों और अक्षरों को पहचानने की कोशिश कर रहे होते हैं, वहीं कौटिल्य पंडित ने महज पांच वर्ष 10 महीने की आयु में विश्व भूगोल, प्रति व्यक्ति आय, घरेलू उत्पाद व राजनीति जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के पल भर में जवाब देकर सबको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया था।
  • कौटिल्य ने अपने मानव मस्तिष्क की क्षमता में कंप्यूटर को भी मात दी हुई है।
  • उनके पिता श्री सतीश शर्मा अपने बेटे के बारे में कहते हैं कि "एक बार वह उसे लेकर आगरा गए हुए थे। वहां पर लगे हुए सभी साइन बोर्ड को कौटिल्य ने बड़ी आसानी से पढ़ लिया, जबकि उस समय उनकी आयु बेहद कम थी।बस यहीं से उन्हें उसकी असीमित प्रतिभा का अहसास हो गया।
  • इसके बाद से उन्होंने और कौटिल्य के दादाजी ने उन्हें एटलस के नक्शे के माध्यम से सिखाना शुरू कर दिया।
  • बचपन से ही कौटिल्य अपनी उम्र वाले बच्चों से कहीं अधिक परिपक्व और मेधावी थे।
  • कौटिल्य के अंदर किसी भी बात को जानने की जबरदस्त जिज्ञासा रहती है।
  • यह जिज्ञासा ही उन्हें सारी जानकारी खंगालने के लिए प्रेरित करती है।
  • उनका परिवार भी उनकी असाधारण क्षमता को देखते हुए उन्हें नई-नई जानकारी देते रहते हैं।
  • कौटिल्य ने अपने परिवेश को देखते हुए ही स्वयं को ज्ञान की ओर मोड़ लिया।
  • उनके परिवार के सभी सदस्य उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
  • 4 अक्टूबर, 2013 को हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कौटिल्य को 10 लाख रुपए का चेक व प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर उनकी बुद्धिमान को प्रोत्साहित दिया।
  • 14 अक्टूबर, 2013 को उन्हें 'कौन बनेगा करोड़पति ' में आमंत्रित किया गया। यहां पर उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी जन -जन को अपनी प्रतिभा से मोहित कर दिया।
  • कौटिल्य अपने ज्ञान व प्रतिभा के कारण टी.वी. के अनेक चैनलों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
  • वे सभी प्रश्नों के जवाब चुटकियों में दे देते हैं, इसलिए उन्हें अब लोग गूगल का पर्याय मानने लगे हैं और उन्हें 'गूगल ब्वॉय ' कहकर बुलाने लगे हैं। हर व्यक्ति कौटिल्य जितना प्रतिभाशाली बन सकता है, बस इसके लिए मेहनत, लगन और एकाग्रता की आवश्यकता है।
  • यदि आप भी मन लगाकर एकाग्रता वह लगन के साथ पढ़ाई करेंगे तो अपने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे और समाज व देश का मान बढ़ाएंगे।
हमनें इस Post में जाना कि सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान की पुरी जानकारी हिंदी में अगर आपको मेरे Article पसंद आए है तो में आपको इस तरह के विषय से संबंधित Article Comment कर सकते हैं...!!
धन्यवाद आपने हमारे Post को पढ़ने में समय निकाला...!!
Thank you so much
Welcome My
Rkstudy123.blogspot.com

Tags

Post a Comment

0 Comments

Ads Area