Ads Area

भारत के पर्यटन स्थल सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी हिंदी में।। Tourist Attraction Sundarban National Park in Hindi.!!

इस Article में अध्धयन करेगें भारत के पर्यटन स्थल सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान की जानकारी हिंदी में।। Tourist Attraction Sundarban National Park in Hindi.!! तो आइऐ जानते है -

Sundarban National Park 

 सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण भाग में गंगा नदी के सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र में स्थित एक बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र है।

  • विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन 10,200 वर्ग कि.मी. है।
  • यह भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है।
  • भारतीय सीमा के अंदर आने वाले वन का हिस्सा सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है।
  • सुंदरवन लगभग 38,500 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।
  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1973 में सुंदरवन टाइगर रिजर्व का प्रमुख क्षेत्र और वर्ष 1977 में इसे वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था।
  • 4 मई, 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। वर्ष 1987 में इसे युनेस्को ने 'विश्व धरोहर स्थल ' घोषित किया। वर्ष 1989 में इसे बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया।
  • इसका एक तिहाई भाग पानी और दलदल से बना है। इस वन में बड़ी संख्या में सुंदरी पेड़ है।
  • ऐसा कहा जाता है कि वन का नाम सुंदरवन सुंदरी पेड़ों के नाम पर रखा गया है।
  • सुंदरवन मुख्यत राॅयल बंगाल टाइगर के लिए विश्वप्रसिद्ध है।
  • यह भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होने के साथ हीआ सबसे बड़ा नेशनल पार्क भी है।
  • यह क्षेत्र पुरी तरह से मैंग्रोव पेड़ों से भरा है।
  • मैंग्रोव पेड़ उनको कहा जाता है, जो खारे पानी में उपजते हैं।
  • पार्क के मुख्य क्षेत्र में प्राकृतिक सीमाएं भी बनी हुई है।
  • इसकी पश्चिमी सीमा पर मतला नदी, पूर्व में हरिभंगा नदी, उत्तर में नेटिदोपानी और गोस्वा नदियां हैं, जो भूमि क्षेत्र को अलग अलग जगह से बाॅंटती है।
  • यहां विभिन्न प्रकार के पक्षी, सरीसृप और दुर्लभ प्रजातियां का भी घर है, जिनमें खारे पानी के मगरमच्छ भी शामिल हैं।
  • इनके अलावा यहां पर जंगली मुर्गी, विशाल छिपकली, चित्तीदार हिरण, जंगली सुअर, मगरमच्छ आदि जैसे कई अन्य वन्य पशुओं का भी प्राकृतिक निवास स्थान है।
  • साइबेरिया बतख खानाबदोश मौसम के दौरान यहां आते हैं।
  • यहां पर कुछ विलुप्तप्राय प्रजातियां, जैसे बटागुर बहका, किंग क्रैब और आलिव रिडल कछुओं का भी निवास स्थान है।
  • सभी व्यक्तियों को विशेषकर विधार्थियों को सुंदरवन अवश्य देखना चाहिए।
  • हालांकि यहां तक पहुंचना सरल नहीं है। सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पहुंचने के लिए सबसे निकट का एयरपोर्ट कोलकाता है।
  • कोलकाता से सुंदरवन के बीच की दुरी लगभग 130 किलोमीटर है। यहां पर रेलमार्ग से भी पहुंचा जा सकता है।
  • सुंदरवन में प्राकृतिक नजारे भरपूर देखने को मिलते हैं। यहां पर नौका विहार का आनंद भी लिया जा सकता है।
  • यहां घूमने के लिए बेहतर मौसम दिसंबर से फरवरी के बीच होता है, क्योंकि सर्दियों में अनेक पशु-पक्षी धुप का आनंद लेने के लिए अपने-अपने स्थानों से बाहर निकलकर आ जाते हैं।
  • यह देश का महत्वपूर्ण उद्यान है। हम सभी को अपनी राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा करनी चाहिए।।

     सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान के रोचक जानकारी !! भारत के पर्यटन स्थल सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल।।Rkstudy123.blogspot.com



हमनें इस Post में जाना कि सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान की पुरी जानकारी हिंदी में अगर आपको मेरे Article पसंद आए है तो में आपको इस तरह के विषय से संबंधित Article Comment कर सकते हैं...!!

धन्यवाद आपने हमारे Post को पढ़ने में समय निकाला...!!

Thank you so much
Welcome My
Rkstudy123.blogspot.com


Post a Comment

0 Comments

Ads Area