Ads Area

2023 में भारत का क्षेत्रफल कितना है? - Indian Geography in Hindi

भारत का क्षेत्रफल - Indian Geography


आज इस Post में जानेंगे भारत का क्षेत्रफल - Indian Geography in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी आपको मिल जाएगी।

1. भारत एशिया महाद्वीप में अवस्थित एक दक्षिण एशियाई देश हैं।


2. अनियमित, चतुष्कोणीय आकृति वाला यह देश हिन्द महासागर के उत्तर में अवस्थित हैं।


3. अक्षांशीय विस्तार के दृष्टिकोण से भारत उत्तरी गोलार्ध में तथा देशातंरीय विस्तार की दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में स्थित हैं।


4. भारत विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां (रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील, आस्ट्रेलिया के बाद) तथा जनसंख्या की दृष्टि से दुसरा (चीन के बाद) सबसे बड़ा देश हैं।


5. 26 जनवरी 2020 से भारत में 28 राज्य एवं 9 केन्द्र शासित प्रदेश है। नवीनतम केन्द्र शासित प्रदेश 'दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव है। जिन्हें समामेलित कर एक केन्द्र शासित प्रदेश निर्मित किया गया है। इससे पूर्व निर्मित केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख है।


6. भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263, वर्ग किलोमीटर है जो संसार के समस्त क्षेत्रफल के स्थलीय भाग का लगभग 2.4% है।


7. भारत में सम्पूर्ण विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास कर रही है (2011 की जनसंख्या के अंतिम आंकड़ों के अनुसार)


8. भारत के मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 3214 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम तक 2933 किलोमीटर है।


9. भारत के कुल क्षेत्रफल (32,87,263 वर्ग किलोमीटर) में ग़ैर क़ानूनी ढंग से पाकिस्तान के कब्जे वाला 78114 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र, पाकिस्तान द्वारा गैर कानूनी ढंग से चीन को दिया गया 5,180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तथा गैर कानूनी ढंग से चीन के कब्जे वाला 37555 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल हैं।


10. वर्ष 2011 की जनसंख्या के अंतिम आंकड़ों के अनुसार गांवों की संख्या 6 लाख 40 हजार 9 सौ 32 है।


People Also Ask 

Q. भारत का क्षेत्रफल कितना है?

Ans. 32,87,263 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल के साथ, भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। (1,269,219 किमी. 1822 मील),। भारत की लंबाई पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. (1822 मील) और उत्तर से दक्षिण तक 3,214 किमी. (1997 मील) है।

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में कौन सा स्थान है?

Ans. भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवां ( 7वां ) स्थान है।

Q. भारतवर्ष में लगभग कितने गांव है?

Ans. वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में गांवों की संख्या लगभग 6 लाख 40 हजार 9 सौ 32 है।


आशा करता हूं कि आप लोग को इस Article में भारत का क्षेत्रफल - Indian Geography in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी मिली होगी, तो ऐसे ही कुछ और मजेदार Topic के बारे में Comment कर सकते हैं और हमारे Rkstudy123.blogspot.com को Subscribe ज़रूर करें।
Thank you 

Post a Comment

0 Comments

Ads Area